चंडीगढ़ (R24N): पंजाब में सरकार ने सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। आदेश अनुसार आगामी 29 अप्रैल दिन मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 29 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में 29 अप्रैल भी शामिल है।