Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर (R24N): पंजाब के जालंधर से दुखद खबर हैं। मकसूदा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान किला मोहल्ला निवासी गोयम जैन पुत्र राजेश जैन के रूप में हुई है। घटना के समय गोयम अपने दोस्त की बुलेट बाइक पर सवार था। उसकी एक्टिवा दूसरे दोस्त के पास थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त गोयम को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी या नहीं।

