जालंधर (R24N): पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गभीर की पूजय दादी सुमित्रा देवी की पहली बरसी पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ गंभीर परिवार ने हवन यज्ञ से किया और साथ ही उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश बग्गा ने कहा कि हमें बुजुर्गों के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।

वही अनिल सच्चर ने कहा कि गभीर परिवार ने हमेशा ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया है। भाजपा नेता प्रशांत गभीर ने सभी गणमान्य का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किशनलाल शारमा, पार्षद लव रोबिन, सुरेंद्र पप्पी, दिनेश मेहंदीरत्ता, सुनील, अशवनी गुलाटी, सचिन गुलाटी, पूजा रानी, प्रथम गंभीर, आरव गंभीर, कायरव गंभीर आदि अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
