जालंधर (R24N): फतेह ब्लड सेवा सोसाइटी की तरफ से थाना-2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह को भगवान रामनवमी शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र दिया गया। यह सोसाइटी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के उपलक्ष्य में विशाल स्वागती मंच एवं भंडारा लगाने जा रही है। जानकारी देते पारस जैन ने कहा कि यह मंच अड्डा होशियारपुर चौक 6 अप्रैल दिन रविवार को लगाया जाएगा। मंच पर मोनू नीलकंठ अपने कलाकारों के साथ अलग-अलग तरह की झांकी पेश करेंगे जोकि आकर्षित का केंद्र होगी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सभा के प्रधान नीरज वर्मा, वॉइस प्रधान पारस जैन व आम आदमी पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता स्टीफन मौजूद थे।
