कांग्रेस आप इंडिया गठबंधन की सरकार ने बिहार की कानून व्यवस्था बिगाड़ी पर भाजपा ने अपहरण रोक अमन शांति लागू की : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर (R24N): आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने जालंधर मे रहने वाले बिहार निवासियों की संस्थाओ एवं प्रमुख नेताओं से जिला भाजपा प्रधान,पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,बाबा राज किशोर,राजन मल्हन से सर्किट हाउस मे विशेष बैठक कर कार्यक्रम मे शामिल होने का निवेदन किया। इस बैठक के दौरान जालंधर मे रह रहे बिहार निवासियों ने 23 फरवरी को पूरे देश के हर राज्य एवं हर जिले मे भाजपा द्वारा आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर मे रहकर छठ पूजा, जागरण कमेटी समेत अलग-अलग धार्मिक सामाजिक संगठन बनाकर निरंतन आयोजन कर लाखों लोगों तक बिहार की संस्कृति का प्रचार प्रसार कर हजारों लोगों को एकजुट करके रखते है। इन धार्मिक सामाजिक आयजनों की बदौलत पंजाब जालंधर मे जन्मे हजारों बिहार वासियों के बच्चे नौजवान अपनी महान बिहार की विरासत और संस्कृति से जुड़े हुए है।
इसीलिए भाजपा पूरे देश किसी भी राज्य मे रहने वाले हर बिहार वासी और उनकी नौजवान पीढ़ी को अपने साथ जोड़ भारत को विशव गुरु बनाने के कार्य मे लगाकर हर बिहार वासी की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करना चाहती है। वही पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने बोला पंजाब को आर्थिक व्यापारिक एवं कारोबारी रूप से मजबूत करने मे बिहार यूपी के निवासियों का बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने दिन रात मेहनत कर पंजाब की आर्थिक स्थिति को खड़ा रखने का काम किया है। वही पंजाब सरकार पंजाब मे बसे यू.पी बिहार के लोगो समेत पंजाबियों को सुरक्षा सुविधा देने मे पूरी तरह फेल हो गई है। क्योंकि हर रोज़ देर सवेर काम से घर लोटने वाले लोगो से रास्ते मे छीना छपटी चोरिया हो रही है और उनकी शिकायतें भी पुलिस दर्ज नहीं करती है जिसके लिए हर रोज़ किसी ना किसी अधिकारी को बोलकर कारवाई करवानी पड़ती है।
इसीलिए अब बिहार की तरह पंजाब मे भी हम सबको मिलकर भाजपा सरकार बनाकर गुंडागर्दी,नशा तस्करी,लूटपाट की घटनाओं को रोक कर पंजाब मे क़ानून राज की स्थापना करनी होगी।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया 23 मार्च को दो दिन के प्रवास पर विशेष रूप से कई दशकों तक बिहार के बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन को हराने वाले भाजपा के ओमप्रकाश यादव जालंधर बिहार दिवस पर 23 को जालंधर आयेंगे। जो महानगर मे रह रहे सभी बिहार वासियो को अलग-अलग बैठकों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से मिलेंगे।
सरीन ने कहा देश के किसी भी राज्य से पंजाब मे रह रहे लोगो एवं उनके परिवारों के अधिकारो, सुरक्षा और सुविधा की रक्षा करने के लिए भाजपा वचनबद है। इस बैठक मे बाबा राज किशोर, पार्षद अजय कुमार बबल,भोला कुशवाहा, जेके शर्मा, श्याम लाल यादव, सुनील कुमार,राजेश पाठक,मोहन लाल, शिव शंकर, रंजीत मलिक, भागवत प्रताप सिंह, ध्यान साहू, रामचंद्र मोटू, लाल बाबू शाह, सत्यनारायण शर्मा, दीवान पासवान, प्रमोद कुमार, गौरी शंकर, वचन सिंह,राम राम मोहन विश्वकर्मा, राजनीति मेहता,सुरेश कुमार, जया किशोर शर्मा, रामबली ठाकुर, बी पी गुप्ता, मंतोष कुमार सिंह, अंगद गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, पवन ठाकुर, सूरज कुमार, रवि कुमार आदि भारी संख्या मे बिहार निवासी मौजूद थे।
