जालंधर (R24N): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालंधर महानगर इकाई की पूर्व इकाई सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई। इसमें विशेष रूप से जिसमें अभाविप पंजाब प्रांत संगठन मंत्री शमशेर सिंह, प्रांत मंत्री मनमीत सोहल, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ.पंकज बग्गा, प्रांत कोषाध्यक्ष जसविंदर लाली, महानगर अध्यक्ष डॉ. सुशील शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, संदीप नारंग, मोहित भारद्वाज, आशु सांपला आदि उपस्थित थे।
इस मौके विद्यार्थी परिषद की प्रांत आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर शमशेर सिंह ने बताया कि अभाविप की अखिल भारतीय प्रांत संगठन मंत्री बैठक जैन वनस्थली दोराहा में होने जा रही है और ऐसी बैठक पंजाब प्रांत में पहली बार होने जा रही है। उन्होंने बताया कि जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी प्रांतों के प्रांत संगठन मंत्री सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी इकाई विद्यार्थियों के हितों के लिए पूरी वचनबद्धता के साथ कार्य कर रही है और उनके उत्थान के लिए कई प्रकार की गतिविधियां की जा रही है।इस मौके पर जसविंदर लाली ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक अभिन्न संगठन है,जो राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को जागरूक करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है और खासकर वर्तमान समय में युवाओं को गलत रास्ता में भटकने से बचाने के लिए हमारी इकाई प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।
