जालंधर (शर्मा): सैमसंग के नए फोन गैलेक्सी एस25 सीरीज जेडी कम्युनिकेशंस मॉडल टाउन में डीपीआरओ हाकम थापर ने लॉन्च किया। S25 के साथ S25 प्लस और S25 अल्ट्रा फोन भी दुकान में उपलब्ध हैं। मार्किट प्रेजिडेंट और जेडी कम्युनिकेशंस के मालिक राजीव दुग्गल ने कहा कि सैमसंग के नए फोन में एआई की नई टेक्नोलॉजी है।

सैमसंग के नए फोन में जो फीचर्स हैं वो किसी और फोन में नहीं हैं। मार्किट प्रेजिडेंट राजीव दुग्गल ने प्री बुकिंग वाले ग्राहकों को 256 जीबी की कीमत पर 512 जीबी वाले फोन दिया और बहुत सारे उपहार दिए। हाकम ने सभी ग्राहकों को शुभ कामना दी, जिससे ग्राहकों में बहुत ख़ुशी दिखी। हरिंदर सिंह अमृतसर से ऑफर का लाभ लेने आये। पहले दिन 10 से भी ज्यादा फोन सेल हुए।

