जालंधर (R24N): बीजेपी पंजाब प्रदेश भाजपा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जनहित में जारी किए गए बजट का धन्यवाद किया। यह बजट गरीब मध्यम भर के लोगों के लिए एक वरदान के रूप में साबित हुआ है क्योंकि 12 लाख तक की कमाई की राशि को जिस तरह से टैक्स मुक्त कर दिया गया है यह अपने आप में एक प्रशंसनिक कार्य है मेक इन इंडिया मिशन “नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन” के तहत उद्योगों को बढ़ावा, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की, किराए पर TDS की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख की गई, वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1,00,000 की गई। भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर वर्ग के व्यक्तियों के लिए हितकारी है।
