रोजाना24न्यूज: जालंधर मेयर का ऐलान हो चुका है। आम आदमी पार्टी ने विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाया है। इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर के लिए मलकीत सिंह को उम्मीदवार चुना गया है।
इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आम आदमी पार्टी ने जालंधर कारपोरेशन के लिए मेयर पद के लिए वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लो और डिप्टी मेयर के लिए मलकीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है । इन तीनों उम्मीदवारों और सभी पार्षदों को अग्रिम शुभकामनाएं।
