जालंधर (R24N): अवतार नगर गली नंबर-6 के उसे समय हालत खराब हो गए जब एक व्यक्ति ने अपनी कार पार्किंग के बजाए गली के बाहर लगा दी। कार गली के बाहर लगाने से गली एक तरह बंद ही हो चुकी थी। बारिश के मौसम में किसी को एमरजेंसी कार निकालनी पड़ जाए तो वह अपनी कार नहीं निकल सकता, क्योंकि बाहर गली के पहले ही कार लगी हुई है और गली ब्लॉक की हुई है।
इस बारे में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज से की जाएगी बात
ऐसे गली के बाहर अपनी कार लगाकर गली ब्लॉक करना कहा की इंसानियत है। किसी को डॉक्टर के पास दिखाने जाना या किसी को कहीं एमरजेंसी काम पड़ जाना तो वह व्यक्ति अपनी कार कहां से निकाल सकेगा, जिसको देखते हुए कल हमारी टीम ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज से बातचीत करेगी और मोहल्ला वासियों से भी पूछेगी कि आपने इस मुद्दे बारे कार मालिक से बात की हैं या अपने पुलिस थाने में शिकायत की या नहीं।
वार्ड-47 में पहले भी हो चुकी है लड़ाई
कार पार्किंग को लेकर वार्ड-47 में बीते दिन लड़ाई हो चुकी है और आज का यह मंजर अवतार नगर की गली नंबर-6 में देखने को मिल रहा है। यह गली आगे से बंद है और किसी ने निकलना भी हो तो वह अपने दो पहिया वाहन पर भी नहीं निकल सकता, क्योंकि कार चालक ने आगे अपनी कार लगाकर गली बंद की हुई है।
