जालंधर (R24N): मेंबर पंजाब स्टेट बीजेपी वर्किंग कमेटी प्रेजिडेंट सघा चौन्क व कुकी ढाप चौन्क मार्किट एसोसिएशन जालंधर पीएस आहलूवालिया ने महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास दृष्टि और नीतियों का परिणाम बताया और कहा कि हरियाणा में पार्टी की हालिया जीत के बाद महाराष्ट्र की बड़ी जीत 2047 के विकसित भारत विजन के प्रति लोगों के समर्थन की पुष्टि करती है।
पीएस आहलूवालिया ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का 133 सीटों पर आगे बढ़ना और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति का लगभग 230 सीटें प्राप्त करना अभूतपूर्व जीत है। ये नतीजे ऐतिहासिक हैं, जहां कांग्रेस गठबंधन मात्र 50 सीटों पर सिमट गया है। महाराष्ट्र में जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के नतीजों के बाद महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन की बंपर जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता ने मोदी की विकास नीतियों को स्वीकार किया है। गरीब कल्याण, युवा, महिला और किसान कल्याण की नीतियों को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में भाजपा की जीत हुई है वैसे ही जालंधर और पंजाब में नगर निगम चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।
