रोजाना 24 न्यूज, जालंधर : श्री साई राम सेवा प्रबंधक कमेटी की ओर से विशाल साई संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 30 नवम्बर 2024 दिन शनिवार को स्तयनारायण मन्दिर हाल, एस.डी. कॉलेज रोड, जालंधर में विशाल साई संध्या का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें जतिन्द्र शर्मा व धर्मेन्द्र प्रभाकर साई बाबा जी का गुणगान करेंगे।
साई संध्या शाम 7 बजे शुरू प्रभु होगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वंय श्री साई नाथ महाराज जी परिवार सहित शामिल होंगे। इस दौरान रात 9 बजे लंगर का विशेष प्रबंध किया गया है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया जाएगा।
इस दौरान संस्था के प्रमख सदस्य सुरिन्दर जग्गी, मनु बेरी, हर्ष गुप्ता, पुष्पिंदर अरोड़ा, पुनीष गुप्ता, सुनेहल शर्मा, विजय आनंद, मनीष सेठ, संजीव खुल्लर विशेष सेवाएं निभाएंगे। इस दौरान संस्था ने बताया कि आगामी वार्षिक शिरडी धाम की यात्रा 21 अप्रैल 2025 को जा रही है। जिसमें भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।