जालंधर (R24N): भीषण गर्मियों को देखते हुए अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा माई हीरां गेट ट्रेडर्स एसोसिएशन की तरफ से 26 जून से 29 जून तक पूरी मार्किट बंद रखने का फैसला किया है। जानकारी देते प्रधान दीपक जोशी ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यापारी 26 जून से पहले ही अपना काम निपटा ले। 29 जून के बाद 30 जून दिन रविवार वाले दिन भी मार्किट बंद रहेगी। अब सीधा 1 जुलाई को ही माई हीरां गेट मार्किट खोली जाएगी।
