Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर (R24N): नगर निगम जालन्धर के प्राप्टी टैक्स विभाग में तैनात सुपरीडेंट भुपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। जानकारी अनुसार वह सुबह तक बिल्कुल ठीक थे मगर करीब 5 बजे उनकी अचानक तबीयक खराब हो गई और हार्ट अटैक आ गया। ईलाज के लिए उन्हे अस्पताल ले जाया गया मगर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। भुपिंदर सिंह टिम्मी एक हंसमुख और नेक दिल स्वभाव के ईंसान थे उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे निगम प्रशासन में शौक की लहर छा गई।
प्राप्टी टैक्स शाखा के सुपरीडेंट राजीव रिषी, महीप सरीन ने कहा कि भुपिंदर सिंह (टिम्मी) कल भी दफ्तर आए थे और रूटीन की तरह उन्होने अपना काम किया मगर देखने में ऐसा नहीं लग रहा था कि उनकी तबीयत खराब है। मिली जानकारी अनुसार भुपिंदर सिंह का घर ज्योति नगर में है तथा उनके रिश्तेदार विदेश में है तथा उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
