Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर (R24N): विधानसभा चुनाव जोकि 10 जुलाई को होने वाले हैं, जिसको लेकर आज विपिन कुमार ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी को वेस्ट हल्के से चुनाव लड़ने के लिए ज्ञापन सौम्पा। जानकारी देते विपन कुमार ने बताया वेस्ट हल्के में चुनाव को लेकर मेरी अच्छी पकड़ है और लोग मुझे पसंद भी करते हैं जिसको लेकर मैंने आज वेस्ट हल्के से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और हाईकमान से टिकट देने की गुहार लगाई है।

मैं आशा करता हूं कि हाई कमान मेरी इस बात की ओर ध्यान देगा और मुझे वेस्ट हल्के की तरफ से टिकट दी जाएगी और यह मैं वेस्ट हल्के से जीतकर हाई कमान के झोली में डालूंगा। विपन कुमार 3 बार पार्षद रह चुके हैं। 2 बार बहुजन समाज पार्टी से और एक बार आजाद से जीते हैं।
