जालंधर में आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के पक्ष में रोड शो निकाला गया
जालंधर (R24N): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के दौरे पर हैं, जिसके मद्देनजर जालंधर उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के पक्ष में रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से वादा किया कि पवन कुमार टीनू के जीतने पर ही जालंधर का विकास होगा और विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर आप पार्टी कार्यकर्ता स्टीफन सिद्धू भी बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी के साथ रोड शो में पहुंचे। स्टीफन ने भी अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर स्टीफन सिद्धू ने कहा कि आप का होना बहुत जरूरी है क्योंकि आप ही एकमात्र ऐसी सरकार है जो लोगों को मुफ्त बिजली और अन्य चीजें दे सकती है, जिससे लोगों के विकास के साथ-साथ शहर का विकास भी होगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप को वोट दें और इसे जिताएं ताकि पंजाब के लोग खुशी से रह सकें।
