जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी का बड़ा चेहरा विपन कुमार आज कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि विपिन कुमार तीन बार पार्षद रह चुके हैं उसके बाद पार्टी की तरफ से उनको अनदेखा करना काफी भारी पड़ा है क्योंकि उन्होंने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

विपिन कुमार को कांग्रेस के मेयर जगदीश राजा द्वारा शामिल करवाया गया है। जानकारी देते विपन कुमार ने बताया कि जैसे मैं भाजपा में तेह दिल से काम करता था वैसे ही मैं कांग्रेस में करूंगा।
