जालंधर (R24N): विधायक रमन अरोड़ा ने एक बार फिर कांग्रेस व भाजपा को बड़ा झटका दिया कांग्रेस के पूर्व पार्षद कुलविंदर कौर, राजन मसीह, सतपाल सिंह खुराना, सुरिंदर सिंह कैरोन, डॉ दलीप कुमार, राजेश कुमार को साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया और विधायक रमन अरोड़ा ने सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गुजराल नगर , शहीद उधम सिंह नगर,पुडा दोआबा कॉम्प्लेक्स, तेल वाली ,प्रीत एंक्लेव, भारत नगर ,मोहन विहार, पुडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,सहित अन्य इलाको में मीटिंग की जिस में लोगो का पूरा सहयोग मिला लोगो पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया की पवन कुमार टीनू को बड़ी लीड से विजय बनाकर लोकसभा भेजेंगे।

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन टीनू के लिए आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए टीनू के हक में चुनाव प्रचार करते हुए इलाका निवासियों से कहा कि पवन टीनू की जीत जालंधर शहर के विकास को नई राह पर लेकर जाएगी पवन टीनू की जीत मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के पिछले 2 साल के कार्यकाल में पंजाब के लोगों द्वारा जो उन्हें प्यार दिया गया है उसे प्यार को और बढ़ाएगी और उसी के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से और ज्यादा मजबूत होकर पंजाब की तरक्की खुशी और विकास के लिए कार्य करेंगे। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अब पंजाब के लोग बहुत ही समझदार हो गए हैं वह बाकी पार्टियों की तरह जो पंजाब की भोली भाली जनता को धर्म के नाम पर और जाति के नाम पर वोटो पर विभाजित करती थी अब लोग उन पर विश्वास नहीं करते अब लोग विकास की राजनीति पसंद करते हैं जिस प्रकार से पिछले 2 साल के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवत मन ने लोगों की शिक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लोगों के सुख सुविधा देने की कोशिश की है उसे देखते हुए लोगों अब चाहते हैं की राजनीति उन लोगों के हाथ में दी जाए जो लोग सच में लोगों की सेवा करना चाहते हैं और लोगों के लिए तत्पर रहना चाहते हैं विभिन्न विभिन्न इलाकों में दर्जनों चुनावी बैठकर की गई जिसके जिसमें मुनीश बजाज,अर्जुन पपनेजा,वार्ड इंचार्ज निखिल अरोड़ा, दीनानाथ,बलबीर बिट्टू ,अमरदीप संदल कीनू , जतिन गुलाटी,राजेश गोगना,विजय वासन ,परवीन पहलवान , सहित अन्य लोगों शामिल हुए।
