डा. परमजीत को जिला कपूरथला का चेयरमैन नियुक्त किया गया
जालंधर (R24N): अध्यक्ष अतुल हंस और उपाध्यक्ष पुनित भट्टी द्वारा राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा का पंजाब स्तर तक विस्तार किया जा रहा है। इसी विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए आज पुनीत भट्टी अपनी सभा के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कपूरथला पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. परमजीत सिंह को राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा जिला कपूरथला का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र सौंपा गया।
जानकारी देते भट्टी ने बताया कि उनकी सभा को डॉ. परमजीत जैसे कर्मठ, जुझारू और बुद्धिमान नेताओं की बहुत जरूरत है और डॉ. परमजीत के सभा में शामिल होने से समाज को काफी ताकत मिलेगी। वहीं डॉ. परमजीत ने बताया कि सभा से जुड़कर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने सभा में उनका स्वागत करने के लिए मुनीत भट्टी और अतुल हंस को धन्यवाद दिया।
