जालंधर (R24N): एलपीयू में 28 अप्रैल को UCMAS 17 स्टेट लेवल प्रतियोगिता करवाई। इसमें पूरे पंजाब के 1200 से ऊपर बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में UCMAS सेंट्रल टाउन के 21 बच्चों ने भाग लेकर अपना, अपने अध्यापक और माता पिता का नाम रोशन किया। UCMAS सेंट्रल टाउन के डायरेक्टर गगनदीप कौर व सुरजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए एक महीने पहले प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। इसका नतीजा 5 मई को एलपीयू में ही घोषित किया गया, जिसमें UCMAS सेंट्रल टाउन के बच्चों ने क. ग्रुप प्रतियोगिता बनकर जीत हासिल की। UCMAS सेंट्रल टाउन के कुशान गुप्ता ग्रुप चैंपियनशिप रहा।

आरव महाजन व अतिशय जैन पहले रनरअप रहे। राघव दुग्गल, सुखनूर कौर, ह्रदय बंसल, सानवी सच्चर, हर्षनूर कौर, क्षितिज शर्मा, तानिश महेंद्रु, शगुन मोहन, रेहान अरोड़ा, गुर राजवीर सिंह खुराना, शिवेंद्र महेंद्रु, वामीका माखीजा, जीनत, इशमुन कौर, कनिष्क खुराना, सानिया मोहन, दानियाह नारंग, जसनूर सिंह व अन्य बच्चों ने ट्रॉफी जीत कर अपने अध्यापक के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

इन सभी के साथ राशिका खन्ना, शामभावी, इशान सहगल व माधवी सहगल ने कोर्स कम्पलीट ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की। सभी लोगों ने बच्चों को शुभकामनाएं देकर उनके भविष्य के लिए कामना की।
