जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी के जालंधर से उम्मीदवार सुशील रिंकू जी के नामांकन कार्यक्रम में युवा मोर्चा ने दमदार एंट्री की सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस कार्यक्रम को युवा मोर्चा ने बड़े ही सुनियोजित ढंग से पूर्ण किया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तीन भागों में बांटा गया था पहले भाग जो की सुशील रिंकू की गाड़ी के आगे में जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का उनके साथ उपाध्यक्ष हरीश हैप्पी, विकास शारदा, निखिल जोशी, यश, तो दूसरे भाग में जोकि केंद्र में रिंकू जी की गाड़ी के पीछे था उसे जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, प्रदीप शर्मा, शिवकुमार चौबे, सौरभ शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजेश कुमार, संदीप कुमार देख रहे थे इसी प्रकार तीसरा भाग जो की अंतिम छोर पर था जिसमें जिला उपाध्यक्ष वरुण दुबे अपने साथियों के साथ व कुणाल गोस्वामी (मंगा) थे।

कार्यक्रम के शुरू से लेकर अंत तक युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में जुड़े रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मोंटी विनीश मीतू, साहिल भल्ला, मोहित शर्मा, निखिल जोशी, भुवन मल्होत्रा मंडल अध्यक्ष अमित कुमरा, गुरदेव संधू, चिंटू, राजा, नवदीप शर्मा, दीपक अरोड़ा, प्रिंस आदि उपस्थित थे।
