जालंधर (शिव शर्मा): गुरु नानकपुरा वेस्ट शिव मंदिर वाली गली में एक घर में आग लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते लोगों ने बताया कि हम अपने घर के बाहर खड़े थे हमने साथ वाले घर से धुंआ निकलता हुआ देखा, जब हमने दरवाजा खोल कर देखा तो एक महिला को आग लगी हुई थी जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 1 घंटे से ऊपर का समय होने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला की इलाज न मिलने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
