जालंधर (R24N): पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार के दौरान आज टावर एनक्लेव स्टेट सेक्रेटरी महिला कांग्रेस पंजाब मीनू बग्गा के घर पहुंचे। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने मीनू बग्गा के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया।

इस मौके मीनू बग्गा ने कहा कि वह जालंधर से कांग्रेस को जीत दिलाने में दिन रात एक कर देगी व कांग्रेस अच्छी लीड से जीत प्राप्त करेगी। इस मौके पर कुलवंत सिंह, जीत कौर, राजिंदर सिंह, बबली बराड़, नीतू सरबजीत कौर, मधु, रचना आदि अन्य लोग मौजूद थे।
