जालंधर (R24N): चरणजीत सिंह चन्नी के वायरल पोस्टर को लेकर मोहिंदर केपी का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्होंने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही बहुत-सी बातें सामने आती है। केपी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह दोनों एक राजनीति पार्टियों के लिए काम करते है। अकाली दल से चुनाव लड़ रहे है और चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि वह तो अपनी-अपनी पार्टी की बात करेंगे। इस दौरान केपी ने कहा कि वह भाजपा के बारे में जरूर कहेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने सत्ता में रहते क्या किया है।
उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में देश की प्रॉपर्टी बिकती जा रही है। उन्होंने कहा कि 70 सालों में क्या कुछ नहीं हुआ। केपी ने कहा कि पहले एयरलाइंस बिका, अब एलआईसी बिकने जा रही है। केपी ने कहा कि इसी तरह कई अन्य प्रॉपर्टी बिक रही है, क्या यह सभी पिछले 70 सालों में नहीं बने थे। उन्होंने कहा कि अरबों खरबों रुपए खर्च करके 70 सालों में यह सभी बनाया गया था। केपी ने कहा कि लोगों को अब सभी पता लग गया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा के खिलाफ वोट डालने के लिए तैयार है। वहीं चन्नी के एक महीने के बाद सरकार गिराने के सवाल पर केपी ने कहा कि सरकार के पास एजेंसी होती है और वह उसके जरिये कुछ भी कर सकते है।
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केपी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने दरकिनार कर दिया, जिसके बाद वह मजबूर होकर पार्टी से अलग होकर अकाली दल में शामिल हुए है। केपी ने कहाकि वह अकाली दल पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रों में क्षेत्रिय पार्टियां मजबूत हो रही है। वहीं चौधरी परिवार के कांग्रेस पर निशाना साधने के मामले पर केपी ने कहा कि वह खुद भी कांग्रेस के लिए लड़ते रहे है। लेकिन पार्टी ने पुराने नेताओं को धीरे-धीरे खत्म कर दिया है। इस दौरान केपी ने कहा कि उनके परिवार के साथ ढुल्लों परिवार भी कांग्रेस के साथ लंबे समय तक साथ रहे है। वहीं विक्रम चौधरी के बयान पर कहा कि कांग्रेस को चाहिए था कि वह उन्हें शोकाज नोटिस देकर सवालों का जवाब पूछ सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने उसे सस्पेंड कर दिया।
वहीं अमृतपाल सिंह को समर्थन देने को लेकर केपी ने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वहीं चौधरी परिवार को लेकर केपी ने कहा कि वह चौधरी परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि चौधरी परिवार के साथ जो हुआ वह गलत हुआ है। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर केपी ने कहा कि वह काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन उस समय उनकी मांगों को दरकिनार करके उन पर लाठियां बरसाई गई। ऐसे में किसान अब उसी लाठियों का जवाब मांग रहे है।
