वेतन लेती है सरकार से पर काम करती है एजेंटो के
जालंधर (शिव): आरटीओ दफ्तर में थोड़े समय पहले लुधियाना से आई महिला अकाउंटेंट जोकि समय पर काम पर आ तो जाती है पर कुर्सी पर नहीं बैठी, जब कुर्सी पर बैठती है तब एजेंटो के काम शुरू कर देती है। हालत यह बन चुके हैं कि लोगों को एक महिला कर्मचारी के कारण परेशान होना पड़ रहा है। यह अकाउंटेंट महिला एजेंटो का काम सरकार को धोखे में रखकर कर रही है और कब तक एजेंटो को काम करेगी यह पता नहीं।
हालात यह बन गए हैं कि आरटीओ में जो भी व्यक्ति काम के लिए आता है उसका 1:30 बजे के बाद काम नहीं होता जिससे लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को 1:30 बजे के बाद अपने काम के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं, जब लोग आसपास की खिड़कियों के कर्मचारियों से अकाउंटेंट महिला के बारे में पूछते हैं कि यह महिला कहां चली गई है पर किसी कर्मचारी के पास जवाब नहीं होता क्योंकि मैडम एजेंटो के काम के लिए गई होती है।
1:30 बजे के बाद ही लोग आरटीओ दफ्तर में काम करवाने आते हैं 1:30 के बाद ही यह अकाउंटेंट महिला का गोरखधंधा शुरू हो जाता है। अब यह देखना है कि सरकार की आंखें कब खुलेगी और कब तक यह अकाउंटेट महिला 1:30 के बाद एजेंटो का काम बंद करेगी, क्योंकि यह महिला के न होने से आरटीओ दफ्तर में काम खराब हो रहा है। लोग दिन प्रतिदिन परेशान होते नजर आ रहे हैं।
