Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज : रॉबिन सांपला के आप पार्टी में जाते ही चुनावी माहौल गर्मा चुका है जिसको लेकर सांपला परिवार में भाजपा के बड़े नेताओं का आना जाना जोरों पर है।

आज विजय सांपला के निवास स्थान पर उनसे मिलने के लिए भाजपा पंजाब इंचार्ज विजय रुपाणी, भाजपा संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू और भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे। उन्होंने विजय सांपला से चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया और पंजाब में 13 सीटों पर भारी वोटों से जितने की बात भी कहीं।

