Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों से विजय सांपला के जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि पहले विजय सांपला के कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं सूत्रों के अनुसार विजय सांपला अकाली दल पार्टी में जल्द शामिल हो सकते है। कहा जा रहा है कि विजय सांपला की शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल से बैठक भी हो चुकी है। ऐसे में सुखबीर बादल के साथ हुई मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि वह शिअद से होशियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। अगर विजय सांपला बीजेपी छोड़कर शिअद में जाते हैं तो होशियारपुर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, लगातार दो बार भाजपा ने विजय सांपला को टिकट नहीं दी। जिसके चलते वह पार्टी से नाराज चल रहे है।
