जालंधर (R24N): रामनवमी के उपलक्ष्य में ब्रांड्ररथ रोड शॉप कीपर संगठन की तरफ से लंगर लगाया गया। इस मौके पर किला मोहल्ला की तरफ से शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग तरह की झांकियां आकर्षित का केंद्र बनी।

शोभायात्रा का शुभारंभ नवल कंबोज व हनी कंबोज की तरफ से किया गया। इस मौके पर हनी कंबोज ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी के पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसको लोग दूर-दूर से देखने के लिए पहुंचे और लोगों ने भगवान राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार (लवली), अशोक सोबती, भारत भूषण, दिलीप शर्मा, हनी मल्होत्रा, केतन सोबती, सुमित सोबती आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
