रोजाना24न्यूज: जालंधर में अंकित जंबा नाम के युवक की बीते दिन चाकुओं से गौंदकर की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने अंकित के भाई विशाल उर्फ मनी जंबा के बयानों पर दलजीत उर्फ सोनू, मोनू, दलजीत के पिता, तरुण, अजय कुमार उर्फ बाबा, अमित कुमार, करण मल्ली निवासी बस्ती शेख चायआम मोहल्ला और करण मल्ली की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
