जालंधर (R24N): डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला सचिव गौरव महे, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल पूर्व लोकसभा इंचार्ज जालंधर, ज़िला सचिव अजय चोपड़ा, अर्जुन त्रेहन परषोतम सोंधी, डिम्पी लुबाना, संतोष, नवविकास सिम्पू ने नमन किया। इस मौके गौरव महे ने कहा कि अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हमें उनके विचारों को याद करने का समय है, और उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। हमें समाज में विविधता, समानता और न्याय की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए, जैसे कि अम्बेडकर जी ने सपना देखा था। उनकी जयंती हमें उनके द्वारा शुरू किए गए सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों को समझने का मौका प्रदान करती है, जो भारतीय समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
