जिला भाजपा एससी मोर्चा की लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक संपन्न
जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी जिला एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक जिला भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर और अशोक सरीन हिक्की, जिला उपाध्यक्ष और एससी मोर्चा प्रभारी भूपिंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर लोकसभा चुनावों के लिए मोर्चे के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर राजीव भगत को जिला मोर्चे का उपाध्यक्ष और राजीव भगत गांधी कैंप को मोर्चे का जिला सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट पर हमारे पास इतिहास बदलने का मौका आ गया है और हम सभी को पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू की जीत के लिए ज्यादा से ज्यादा आम लोगों के बीच केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिला एससी मोर्चा के मेहनती कार्यकर्ता पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल ने कहा कि जालंधर लोकसभा चुनाव में एस सी मोर्चे की मेहनत पार्टी की जीत का मूल आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला एससी मोर्चा इस बार लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकू की जीत में अहम भूमिका निभायेगा। इस अवसर पर रोशन सिंह, सोनू सहोता, भूपिंदर राजू, डॉ. जतिंदर कुमार, जय किशन सोनी, राजीव भगत, जोगिंदर भगत, हरमेश भगत, बलविंदर शैंटी, कमल सिंह, पारस मणि सहोता, रंजीत कुमार, बलजीत कुमार, दलेर सिंह चट्ठा, गुरदेव सिंह, किशन शर्मा नीतीश सहोता, गणश्याम, पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे।
