मनोरंजन कालिया के आवास स्थान पर पहुंचे सुशील कुमार रिंकू
जालंधर, (R24N): भारत के लोगों ने ठान लिया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यह पूरी तरह से एनडीए सरकार द्वारा अपनाई गई विकास की नीतियों के कारण है। भाजपा शासन के 10 वर्षों के दौरान देश के बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिला है। यह बात जालंधर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया के आवास पर सेंट्रल हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक संक्षिप्त मुलाकात में कही।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए प्रेरित किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफलता पंजाब के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

इस मौके पर सुशील शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा जालंधर, संजीव खन्ना, प्रभारी जिला जालंधर, पुनित शुक्ला प्रभारी, भगवंत प्रभाकर, हितेश सियाल, हरिंदर सिंह काहलों, राकेश शर्मा, संदीप, रमेश सचदेवा, शितिज ढल, राजेश जैन, रजनीश मल्होत्रा, राजेश कपूर, अजय चोपड़ा, अनिल सच्चर, दीवान अमित अरोड़ा, रजत मोहिन्द्रू, दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज आदि अन्य सदस्य मौजूद थे।
