जालंधर (R24N): भाजपा में शामिल हुए जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को केंद्र सरकार की ओर से Y सुरक्षा प्रदान की गई है। दोनों नेता फिलहाल नई दिल्ली में हैं, लेकिन गृह मंत्रालय ने उनके घर पर सुरक्षाकर्मी भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुशील रिंकू की सुरक्षा में कुल 18 सुरक्षाकर्मी और विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद पंजाब सरकार ने रिंकू और अंगुराल की सुरक्षा कम कर दी थी। दोनों नेताओं ने पिछले दिनों मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मुद्दा रखा था, जिसके बाद गृह मंत्रालय नें उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
