जालंधर (पत्रकार/शिव शर्मा) : लोगों के लिए तहसील में काम करवाना अब आसान हो गया है क्योंकि आज के बाद तहसील में नए नियम की शुरुआत हो चुकी है जिसे लोगों को किसी भी चीज की परेशानी नहीं हो सकेगी। जानकारी देते आरटीओ अधिकारी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति ने अब तहसील में कोई भी, किसी भी चीज का काम करवाना है तो हमने पब्लिक विंडो की शुरुआत की है, जिसमें लोगों का हर काम अब आसानी से हो सकेगा और लोग बिना परेशानी से अपना काम करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे पहले जो अधिकारी लोगों का काम करते थे वह अपने दफ्तर में बैठकर वो काम को हल करते थे पर अब कोई भी अधिकारी अपने दफ्तर में नहीं बैठेगा। सभी अधिकारियों को पब्लिक विंडो पर बैठा दिया गया है जिससे कोई भी काम अब बिना सिफारिश या बिना एजेंट के हो सकेगा। अब लोग बिना कोई परेशानी से पब्लिक विंडो पर अपना काम करवा सकेंगे।

पब्लिक विंडो तो बना दी पर बाहर प्लेट लगाना भूल गए
आरटीओ ने अधिकारियों को पब्लिक विंडो पर तो बैठा दिया पर जो अधिकारी विंडो पर जिस काम करने के लिए बैठे हैं उसके प्रति पब्लिक खिड़की के बाहर कोई भी प्लेट नहीं लगाई गई है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

क्या कहते हैं लोग
जब हमने लोगों से बात की तो लोगों ने कहा कि आरटीओ ने पब्लिक विंडो का काम तो बहुत अच्छा किया है पर विंडो के बाहर प्लेट लगानी जरूरी नहीं समझी, जिससे लोगों को पता नहीं लग रहा कि लोग अपना काम कौन सी खिड़की पर करवाए।

दफ्तरों के बाहर लगे ताले
जहां अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठकर मिलीभगत से काम करते थे अब वह नहीं कर सकेंगे, क्योंकि आरटीओ ने उनके दफ्तरों के बाद ताला लगवा दिया है जिससे कोई भी अधिकारी अपने दफ्तर की कुर्सी पर बैठकर अब काम नहीं कर सकेगा।
यह खिड़की पर बैठे यह अधिकारी
खिड़की नंबर-1 पर जयराम
नंबर-3 पर किरण
नंबर-4 पर मनरित
नंबर-5 पर गुरप्रीत
