Vector illustration of the badge with breaking news.
लुधियाना (R24N): पंजाब में लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरह जहां भाजपा विपक्ष को झटका देते हुए बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं कहा जा रहा है कि चुनावों के बाद पंजाब में आप पार्टी की सरकार भी गिर सकती है। यह दावा कांग्रेस से भाजपा में गए सासंद रवनीत बिट्टू ने किया है। बिट्टू का दावा है कि कांग्रेस के कई पार्षद और पूर्व व मौजूदा विधायक उनके टच में हैं। जल्द ही लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिर जाएगी।
बिट्टू ने कहा कि इसका कारण यह है कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और राघव चड्डा भगौड़ा हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस जिला प्रधान से लेकर पूर्व विधायक तक बिट्टू के लुधियाना आने के इंतजार में हैं। ऐसे में वह भी भाजपा का धामन थाम सकते है। बीते दिन जिला कांग्रेस की एक गुप्त बैठक भी शहर में हुई है। उस बैठक में प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, जिला प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू सहित अन्य पूर्व पार्षद शामिल थे। राजा वडिंग पार्टी को संभालने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
