रोजाना24न्यूज (पत्रकार/शिव कुमार) : पंजाब सरकार द्वारा थोड़े दिन पहले दो पहिया व चार पहिया पर टेस्ट देने के लिए हेलमेट व सीट बैल्ट लगाने की हिदायत जारी की गई थी, जिसको लेकर जालंधर के आरटीओ दफ्तर में ट्रैक पर यह हिदायतों का बहुत ही अच्छी तरह से पालन किया जा रहा है, जिससे लोग भी पंजाब सरकार की यह हिदायतों से बहुत ही खुश है।
रोजाना24न्यूज़ की टीम जब ट्रैक पर पहुंची तो टीम ने देखा कि लोग दो पहिया व चार पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर टेस्ट व सीट बेल्ट लगाकर टेस्ट दे रहे थे, जब टीम ने एटीओ विशाल गोयल से बात की तो उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों का अच्छे से पालन किया जा रहा है व हर काम लोगों के मुताबिक और लोगों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति टेस्ट देने आए तो उसको दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना ही पड़ेगा और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर टेस्ट देना पड़ेगा, जो व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करेगा उसका ट्रैक पर टेस्ट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ट्रैक पर हमने लोगों के लिए हेलमेट का भी प्रबंध किया है जिसे लोगों को टेस्ट देने में तंगी न आए।
क्या कहते हैं मनिंदर सिंह
जानकारी देते ट्रैक इंचार्ज मनिंदर सिंह ने बताया कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी दी जाएगी व जिसके पास हेलमेट नहीं है हम उनका हेलमेट देकर टेस्ट लेंगे और कोई भी और किसी को भी लाइसेंस बनवाने में तंगी आती है तो हम उसकी हर परेशानी को भी दूर करेंगे।
