पंकज जुल्का ने नवनियुक्त सभी मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी
रोजाना24न्यूज: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का ने युवा मोर्चा के मंडलों का विस्तार करते हुए उत्तरी विधानसभा के मॉडल नंबर-2 के अध्यक्ष के रूप में संदीप गुप्ता, मंडल महामंत्री योगेश छाबड़ा, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, अंकुश, शिवम गुप्ता, राकेश दीवान, हितेश धवन, रणजीत सिंह, गगनदीप माही, गौरव माही, प्रभजीत बिरला, मीडिया इंचार्ज करण सैनी को बनाया गया।

वेस्ट विधानसभा के मंडल नंबर 9 का अध्यक्ष रोहित हांडा को नियुक्त किया गया। उनके साथ मंडल महामंत्री आशीष कुमार, हनी, उपाध्यक्ष ईश्वर कुमार सनी शर्मा, अमनदीप, जतिन शर्मा, ध्रुव राजपूत, सचिन सूरज, संजय, नवदीप शर्मा, अश्वनी मिश्रा को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का ने नवनियुक्त सभी मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी व उन्हें भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा से अवगत करवाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा का अहम रोल है। पंकज जुल्का ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री वरुण दुबे, सूर्य मिश्रा, विकास शारदा, मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी, कुणाल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गगन भगत, सोनू चौहान आदि उपस्थित हुए।
