रोजाना24न्यूज: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का ने भाजपा जिला कार्यालय शीतला मंदिर में वेस्ट विधानसभा के अधीन पड़ते मंडल नंबर 11 का विस्तार करते हुए मंडल की टीम की घोषणा की, जिसमें मंडल अध्यक्ष के तौर पर गगन भगत, उपाध्यक्ष दुष्यंत भगत, अनिल कुमार, मोहित कुमार, करण, महासचिव अनिल कुमार, विवेक, सचिव अमन भगत नरेंद्र कुमार, तेजस, ऋतिक मीडिया इंचार्ज अभिनंदन भगत, चेतन, कार्यकारणी सदस्य अमन चावला, बलबीर भगत, श्याम नाथ, यीशु भगत, रोहित विश्वकर्मा, करण कलेर को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा वेस्ट के प्रभारी व जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल 11 के प्रभारी वरुण दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुधीर अहीर, मंडल नंबर 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने युवाओ को मोदी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने की बात कही, साथ में मंडल महामंत्री सोनू चौहान भी उपस्थित रहे।
