रोजाना24न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा युवा नेता हनी तलवार ने अपने साथियों एवं मंडल 4 के संग नमन किया। हनी तलवार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक साधारण परिवार से संबंधित थे। उन्होंने अपना जीवन एक साधारण व्यक्ति की तरह ही व्यतीत किया। उनका आचरण और व्यक्तित्व इतना अच्छा था कि विपक्ष के नेता भी उनसे अपनी सरकार में सलाह मशवरा करते थे। अटल बिहारी के सिद्धांतों पर चलकर ही भारतीय जनता पार्टी तीन से 303 सीटों पर पहुंची है। अटल बिहारी वाजपेई देश के साथ-साथ विदेश में भी पूरी तरह प्रसिद्ध थे।
हनी तलवार ने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब एक सीट की वजह से अटल बिहारी वाजपेई की सरकार गिर गई थी। अटल बिहारी वाजपेई का यही मानना था कि देश के साथ गद्दारी करने वाले और देश का पैसा और आम जनता का पैसा खाने वालों के साथ कभी समझौता नहीं किया जा सकता है। यही कारण था कि सिर्फ एक वोट की वजह से उनकी सरकार गिर गई थी लेकिन उन्होंने कभी अपने असुलो एवं देश के विरुद्ध जाकर कभी कोई भी काम नहीं किया था न ही देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ कोई समझौता किया था। इस मौके पर मुख्य तौर पर मंडल 4 के अध्यक्ष आशीष सहगल उपस्थित हुए थे।
क्या कहते हैं आशीष सहगल
आशीष सहगल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हमारे जीवन की प्रेरणास्तोत्र है। उनके नक्शे कदमों पर चलकर ही आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इस मौके पर पंडित संजय बेघवाल विजय चड्ढा, अश्वनी खन्ना, हेमंत खन्ना, योगेश खन्ना, शुभम शर्मा, नीरज कश्यप, राजिंदर शर्मा, मोनू सरीन, तरुण गुलाटी, अमित जैन आदि अन्य उपस्तिथ थे।
