जालंधर : हर साल की तरह इस साल फिर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के चुनाव सम्पन्न हुए। इस मुकाबले में काफी दिग्गजों ने अपने नामांकन पत्र भरे।
इस दौरान बार के प्रधान आदित्य जैन ने एक बार फिर भारी मतों से जीतकर अपनी प्रधानगी बरकरार रखी। इनके अतिरिक्त प्रितपाल सिंह ने सचिव पद पर तरसेम सिंह टाक को 1014 वोटों से हराया।

इस दौरान पुरूषोतम सिंह कपूर ने संगीता सोनी को 896 वोटों से शिकस्त दी। इस मुकाबले में प्रधान के पद पर चुनाव लड़ रहे तेजिंदर सिंह धालीवाल, कपिल बत्रा और जूनियर वाइस प्रेजिडेंट रीमा चंद, सीनियर उप प्रधान के पद पर चुनाव लड़ रही संगीता सोनी को हार का सामना करना पड़ा।
एडवोकेट पुरषोत्तम सिंह कपूर ने बताया कि बार की प्रगति ही उनका मुख्य उद्देश्य है। वह पहले भी कई धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह सेवाएं निभाते रहेंगे और बार की प्रगति के लिए खूब दिल से सेवा करेंगे।
प्रधान पद के लिए
1. आदित्य जैन 1264 (जीते)
2. तेजिंदर सिंह धालीवाल 395 (हारे)
3. कपिल बत्रा 79 (हारे)
सीनियर उप-प्रधान
1. पुरूषोत्तम सिंह कपूर 1267 (जीते)
2. संगीता सोनी 371 (हारे)
जूनियर वाइस प्रेजिडेंट
1. हरप्रीत सिंह 1091 (जीते)
2. रीमा चंद 549 (हारे)
सेक्रेटरी
1. प्रितपाल सिंह 1312 (जीते)
2. तरसेम सिंह टाक 298 (हारे)
जवाइंट सेक्रेटरी
1. गुरचरण सिंह 1318 (जीते)
2. कृष्ण कुमार शर्मा 319 (हारे)
अस्सिटेंट सेक्रेटरी
1. सिमरन 852 (जीते)
2. नेहा चीमा 500 (हारे)
3. हरप्रीत सिंह आजाद 268 (हारे)
कार्यकारिणी सदस्य
1. नवजोत कौर रखड़ा 915 (जीते)
2. गगणदीप नरूला 893 (जीते)
3. मोहित शर्मा 852 (जीते)
4. सिमरन कौर 787 (जीते)
5. विकास थापर 700 (जीते)
6. बलराज सिंह 697 (जीते)
7. रिभव चड्डा 621 (जीते)
8. मोहम्मद रफीक आजाद 606 (हारे)
9. मुमताज 552 (हारे)
10. दीपक मलिक 556 (हारे)
11. पायल हीर 576 (हारे)
