वर पक्ष से नय्यर परिवार व वधू पक्ष से कत्याल परिवार ने निभाई वैवाहिक रस्में
रोजाना24न्यूज: हर साल की भांति कार्तिक मास के उपलक्ष में इस साल भी श्री राधा गोपाल मंदिर बाजार पंजपीर में भगवान शालिग्राम जी वह श्री माता तुलसी जी का विवाह उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर से नित्यप्रति चल रही प्रभातफेरी का समापन भी किया गया।

इस मौके पर वर पक्ष से नय्यर परिवार के निवास स्थान से भगवान शालिग्राम जी की बारात ढोल नगाड़े, बैंड बाजों के साथ व श्री हरिनाम संकीर्तन करते हुए मंदिर में पहुंची, जहां मंदिर कमेटी द्वारा व वधू पक्ष से कत्याल परिवार द्वारा भगवान शालिग्राम जी की आरती उतार कर बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान पंडित लाखीराम व विजय शर्मा ने विवाह की मांगलिक औपचारिकता रस्में अदा करवाई।

इस मौके बलदेव कपूर, मुकुल घई व स्त्री सत्संग सभा सभा ने वैवाहिक गीत गाकर व भजन गाकर संगत को झूमने पर विवश कर दिया। इसी तरह पं विजय शर्मा ने तुलसी विवाह की आई हुई सारी संगत को कथा सुनाई।

इस दौरन अंत में आई हुई संगत के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर देवराज नय्यर, हरीश खुल्लर, संजय नय्यर, निशु नय्यर, हनी, अमित कत्याल, सनी छाबड़ा, दिनेश अरोड़ा, अशोक भाटिया, शशि शर्मा, राजेश, हर्ष, गौतम, अमित, करण, अश्विनी, विकास, बावा, विक्की, दीपक, अंकित, पांडे सहित अन्य भक्तजन उपस्थित थे।
