रोजाना24न्यूज: जज कॉलोनी लंबा पिंड द्वारा छठ पूजा का उत्सव बहुत ही धूमधाम से जज कॉलोनी में मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नेता ने कहा कि जहां पर एक तरफ पंजाब में नशा माफिया पूरी तरह से अपने पैर जमा चुका है एवं पंजाब की युवा शक्ति नशे में ग्रस्त है। वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ अच्छे नौजवानों की बदौलत पंजाब में धार्मिक कार्य संपन्न होते हैं एवं इस तरह के धार्मिक कार्य के आयोजनों से जहां पर नौजवानों में एक तरफ धर्म पर धर्म के कार्य पर चलने की शिक्षा मिलती है एवं दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के कार्य में भी युवा शक्ति आगे निकलती है। भाजपा नेता ने कहा कि इस क्षेत्र में हर वर्ष छठ पूजा का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया जाता है एवं वार्ड नंबर 4 के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, जहां पर भी इलाका निवासी जिस कार्य की ड्यूटी लगाएंगे उसे कार्य को तुरंत प्रभाव से संपन्न किया जाएगा। इस मौके पर हवन यज्ञ किया गया एवं पूजा आरती करके कार्यक्रम को संपन्न किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, नवराज सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, गुलशन कुमार, कृष्ण कुमार, साहिल, अभिन दिवान, अवतार सिंह आदि अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
