रोजाना24न्यूज: जालंधर के एक होटल में तीज का त्यौहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलग-अलग तरह के शानदार मनोरंजन कार्यक्रम पेश किए गए। इस कार्यक्रम की सफलता में एकता वर्मा, दीपावली, रंजना तलवार, सोनिया सेठी, ईशा, पम्मी, संजना वर्मा, आरती, मनजीत कौर के साथ अन्य महिलाओं ने योगदान दिया। कार्यक्रम में गिद्दा, भंगड़ा, म्यूजिक चीयर्स, कैटवॉक, तंबोला आदि कार्यक्रमों में महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिमा दिखाई।
इस मौके पर रंजना तलवार ने कहा कि हम 5 साल से तीज का त्यौहार मना रहे हैं और मेरे साथ मेरी टीम मेंबर्स जोकि हर साल बढ़ते जा रहे हैं, क्योंकि हम लोगों को मनोरंजन के साथ पुराने रीति-रिवाजों के बारे में जागरूक करते हैं और हर साल तीज का त्यौहार मनाकर बताते हैं।
इस मौके पर एकता वर्मा ने कहा कि आज के बच्चे व लोग मोबाइल के चक्कर में पुराने रीति रिवाज के बारे में नहीं सोचते व दिन प्रतिदिन भूलते ही जा रहे हैं जिसको देखते हुए हमने आज एक निजी होटल में तीज का त्यौहार मना कर उन लोगों को पुराने रीति-रिवाजों के बारे में बताने की कोशिश की है जोकि लोग भूल चुके हैं। म्यूजिक चीयर्स में अमनदीप कौर ने पहले स्थान प्राप्त कर गिफ्ट हासिल किया।
