रोजाना24न्यूज: Sweety Juice Baar की दुकान से जोमैटो से ऑर्डर किए गए नूडल्स में बिच्छू निकलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद महिला द्वारा वहां पर हंगामा किया गया। इस मामले के बाद सेहत विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। इसी के तहत विभाग की टीम ने माई हीरा गेट इलाके में चेकिंग की। यहां एक दुकान से दूध, नूडल्स व इस्तेमाल किए हुए तेल के 3 सैंपल लिए हैं। इस दौरान टीम ने उसे सील करने के बाद खरड़ लेबोरेट्री में जांच के लिए भेज दिए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जांच दौरान अगर यह सैंपल फेल पाए जाते हैं तो सेहत विभाग की ओर से फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला सेहत अफसर डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त के चलते विभाग की तरफ से सख्ती बढ़ाई है ताकि लोगों गुणवत्ता भरपूर खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि उन्हें एक वीडियो मिली थी, जिसमें एक महिला ने माई हीरां गेट में बनी एक दुकान के नूडल्स में मरा हुआ बिच्छू होने का दावा किया था। इसकी जांच करने टीम वहां पर गई थी।
उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी अफसर मुकुल गिल ने 3 सैंपल लिए हैं। अगर सैंपल फेल पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच रहा है तो तुरंत उसकी जानकारी विभाग से साझा की जाए। क्योंकि गुणवत्ता रहित खाना सेहतमंद व्यक्ति को बीमार कर सकता है।
बता दें कि 2 दिन पहले Sweety Juice Baar की दुकान से जोमैटो के के जरिए न्यूडल्स का आर्डर दिया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान जब उनकी बेटी के न्यूडल खाए। तो उनकी बेटी ने दो-तीन चम्मच नूडल के खाने के दौरान कुछ अजीब सी चीज न्यूडल में देखी।
इसके बाद उसने अपनी मम्मी को बताया कि न्यूडल्स में कुछ अजीब सी चीज उसे दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने उस चीज को चेक किया तो वह बिच्छू था। इस घटना के बाद उसने दुकानदार से बात करनी चाही तो दुकानदार ने यह कहकर बात को खत्म करना चाही उनके स्टाफ से गलती हो गई होगी। लेकिन मामला बढ़ता देखने के बाद दुकानदार ने महिला पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा घर में ही शरारत की गई है। लेकिन इस घटना को संज्ञान में लेते हुए सेहत विभाग की टीम ने दुकान की सैंपल ले लिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।
