Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर: महानगर में नशे की वारदातें थमने का नाम नही ले रही, ऐसी ही एक वारदात वेस्ट हलके के जनक नगर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि गली में कुत्ता घुमा रही लड़की को कुछ युवकों ने जबरदस्ती नशे के टीके लगाए और लड़की की हालत खराब हो गई। इसी दौरान मौहल्ले में काफी हंगामा हुआ और लोग घरों से बाहर आए और युवकों ने वहां से फरार होने की कोशिश की। मुहल्ला वासियों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना 5 की पुलिस ने मौके पर पहुंच युवकों को अरेस्ट कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
