रोजाना24न्यूज: 17 हजार से भी ज्यादा डैलीगेट्स के वोट लेकर दीपक घोसला प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव बन गए हैं। इससे पहले दीपक खोसला जिला यूथ कांग्रेस प्रधान पद पर है। कुछ महीने पहले हुए यूथ कांग्रेस चुनाव के रिजल्ट घोषित कर दिए गए। उदित गांधी को 2,899 मत प्राप्त हुए और वह वाइस प्रधान पद के लिए नियुक्त किए गए। जालंधर निवासी दीपक खोसला लंबे समय से यूथ कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं और पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे हैं।
दीपक खोसला को कुल 17,033 मत प्राप्त हुए और वह ओपन कैटागरी में प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव पद के लिए चुने गए। जालंधर के ही रहने वाले युवा नेता व पूर्व जिला यूथ कांग्रेस शहरी प्रधान अंगद दत्ता को 10,290 मत प्राप्त हुए और वह प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव पद के लिए चुने गए। इसके अलावा पूर्व जिला यूथ कांग्रेस देहाती प्रधान हनी जोशी 9,146 मत प्राप्त कर प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव पद के लिए चुने गए। दीपक खोसला के प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव बनने पर उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग, सी.एल.पी. नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत तमाम सीनियर कांग्रेस लीडरशिप उन्हें बधाई दी है।
4,830 वोट लेकर रणदीप सिंह सिद्ध जिला यूथ कांग्रेस शहरी प्रधान बने
युवा नेता रणदीप सिंह सिद्ध 4,830 मत प्राप्त कर जिला यूथ कांग्रेस शहरी प्रधान बन गए हैं। इसके अलावा चंदन सहदेव 211 मत पाकर वाइस का प्रधान ओ.बी.सी. कैटागरी से चुने गए। मोहम्मद सिकंदर 83 मत प्राप्त कर महासचिव ओपन कैटागरी से चुने गए। सन्नी कुमार 81 मत पाकर वाइस प्रधान एस.सी. कैटागरी से चुने गए और 52 मत पाकर प्रथम कटारिया महासचिव ओपन कैटागरी से चुने गए।
दमनवीर सिंह यूथ कांग्रेस देहाती के प्रधान बने
3,289 मत प्राप्त कर दमनवीर सिंह जिला कर यूथ कांग्रेस देहाती के प्रधान बन गए हैं। उन्होंने गुरप्रीत लाल (2,383 मत) को हराया। गुरप्रीत लाल जिला यूथ कांग्रेस वाइस प्रधान पद के लिए नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रदीप कुमार 1,367 मत पाकर वाइस प्रधान, सौरभ गौतम 1,113 मत पाकर महासचिव ओपन कैटागरी, दमनप्रीत सिंह 791 मत पाकर महासचिव ओपन कैटागरी, अश्वनी कुमार 551 मत पाकर महासचिव ओपन कैटागरी, सौरव उप्पल 346 मत पाकर महासचिव ओपन कैटागरी, आरो रॉबिन सिंह हेयर 17 मत पाकर महासचिव ओपन आरो कैटागरी, गुरप्रताप सिंह 14 मत पाकर महासचिव ओपन कैटागरी नियुक्त हुए।
