जिला कार्यकारिणी बैठक मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी: सुशील शर्मा
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में 25 मई दिन वीरवार को भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) की सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय के.एल. सहगल मेमोरियल हॉल टी.वी. सेंटर के सामने आयोजित होगी भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि इस कार्यकारिणी की बैठक में मुकेरिया से विधायक जंगी लाल महाजन व प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, भाजपा जालंधर के प्रभारी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल सहित सभी वरिष्ठ नेता व प्रदेश के सभी पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा स्थानीय के.एल. मेमोरियल सहगल हाल में कार्यकारिणी की बैठक से पहले सभी तैयारियों का जायजा लिया और सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, अश्वनी भंडारी, दर्शन भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप आदि उपस्थित थे।
