जालंधर : किशनपुरा में बबलू पंडित की तरफ से शनिवार को हवन यज्ञ करवाया गया। इस दौरान मुख्य तौर पर जालंधर के नए सांसद सुशील कुमार रिंकू पहुंचे। जानकारी देते सुशील कुमार रिंकू ने बताया कि जालंधर के विकास के लिए दिन रात एक कर देंगे।

उन्होंने कहा कि मैं विशाल गिल व विक्की पाल पदम का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इस पवित्र हवन यज्ञ के लिए आमंत्रित किया है। इस मौके पर विशाल गिल, विक्की पाल पदम, धर्मेंद्र कुमार, अमित शर्मा टोनी, रजत तेजी, सनी प्रभाकर, साहिल साहनी, ऋषभ प्रभाकर, शाह कुमार, इंदरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
