जालंधर : वार्ड नंबर-57 के पार्षद विशाल गिल व विक्की पाल पदम अपने साथियों के साथ जालंधर के नए सांसद सुशील कुमार रिंकू से मिलने पहुंचे। विशाल गिल व विक्की पाल पदम ने नए सांसद को पहले मिठाई खिलाई फिर गुलदस्ता देकर नए संसद को सम्मानित किया।

इस मौके नए सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मैं पार्षद विशाल गिल, विक्की पाल पदम व उनके साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जो मुझे मिलने के लिए पहुंचे।
इस मौके पर वार्ड-57 के पार्षद विशाल गिल ने कहा कि जालंधर को नए सांसद मिलने पर अब विकास की बहार आ गई है क्योंकि आज कैबिनेट की मीटिंग होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर वासियों को विकास के नाम पर बहुत बड़ा तोहफा दिया है।
अब नए सांसद सुशील कुमार रिंकू जालंधर का विकास करवाने के बाद जालंधर का रुप ही बदल देंगे। इस मौके पर विक्की पाल पदम, विशाल गिल, धर्मेंद्र कुमार, कमलप्रीत सिंह, अमित गिल, रजत तेजी, साहिल गिल, निक्का धानक, ऋषभ प्रभाकर, साहिल साहनी, इंदरजीत सिंह आदि युवक नए सांसद सुशील कुमार रिंकू को बधाई देने के लिए पहुंचे।
