Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: पंजाब के फरीदकोट जिले में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर को गोली लग गई हैं। गोली उनके सीने में लगी। घायल अवस्था में उन्हें गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें DMC लुधियाना रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

लॉकर में रख रही थीं रिवॉल्वर
फरीदकोट SP जसमीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जोगिंदर कौर को उनकी अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी। हादसा आज सुबह उस समय हुआ, जब वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर लॉकर में रख रही थी। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि जोगिंदर कौर को 1 महीने पहले ही गोलेवाला चौकी का प्रभारी बनाया गया था।
